रायपुर।  औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा फेस-2 स्थित अरविंद गद्दा इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया। गद्दे और फोम बनाने का काम होने के कारण अंदर रखा कच्चा माल तेजी से आग की चपेट में आ गया, जिससे लपटें और ज्यादा भड़क उठीं।

इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की  गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। फोम और गद्दे में लगी आग को काबू करने में दमकल टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त पानी की सप्लाई और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा घेरा भी बनाया गया, ताकि आग दूसरे कारखानों या गोदामों तक न फैल सके। फायर ब्रिगेड की लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता मिली। हालांकि, फैक्ट्री के अंदर रखा कच्चा सामान, मशीनें और तैयार माल पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं।

See also  ब्रेकिंग: दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम, एलपीजी सिलेंडर 265 रुपए हुआ महंगा

बताया जा रहा है कि आग की इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और फायर टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।