जम्मू: जम्मू-कश्मीर किश्तवाड़ जिले में एक क्रूजर दर्दनाक हादसे का शिकार हुई है। किश्तवाड़ जिले में बुधवार (आज) को क्रूज सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ढंगदुरु पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रही एक क्रूज कर हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना दच्चन इलाके में डांगदुरु बिजली परियोजना स्थल के पास सुबह करीब 8.35 बजे हुई। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। Jammu kashmir Kishtwar Road accident

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और कहा कि सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘डांगदुरु परियोजना स्थल पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में अभी-अभी किश्तवाड़ के डीसी डॉ. देवांश यादव से बात की। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है।’

See also  CG News: पिकअप पलटने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 2 जवानों की मौत, गहरी खाई में जा गिरी वाहन

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री ने आगे कहा, ‘दुर्घटना में घायल सभी को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या डोडा के जीएमसी में स्थानांतरित किया जा रहा है. आवश्यकतानुसार, हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।’