accident

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर-बनारस मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सूरजपुर बनारस मुख्य मार्ग पर बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को भटगांव के मचुर्री में रखवाया गया है। इस खबर की आगे की जांच जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।