बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर गुरुवार सुबह आसौदा टोल के पास एक ट्रक सो रहे मजदूरों पर चढ़ गया। इसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, मजदूर केएमपी की मरम्मत में जुटे थे। देर रात तक काम करने के बाद थककर सभी वहीं सो गए थे। सभी शवों को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

See also  CG NEWS : सलवा जुडुम के नेता मधुकर राव का निधन, नक्सलियों के हिटलिस्ट में थे शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।