नई दिल्ली : कभी कभी रोज़मर्रा में भी इस्तेमाल होने वाली चीजें इंसान की मौत की वजह बल जाती हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सामने आया है जहां कार में रखी पानी की एक बोतल इंजीनियर के की वजह साबित हुई।

दिल्ली निवासी इंजीनियर अभिषेक झा अपने एक मित्र के साथ रेनॉल्ट ट्राइबर कार से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। इस दौरान अभिषेक की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा भिड़ी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई और उनका दोस्त बुरी तरह ज़ख्मी हो गया है। पुलिस की मानें तो एक बोतल की वजह से यह हादसा हुआ है। यह घटना सेक्टर 144 के पास हुई जिसमें गाड़ी चला रहे शख्स अभिषेक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अभिषेक झा ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर थे।

पुलिस ने बताया कि जब कार चल रही थी तब सीट के पीछे रखी एक पानी की बोतल लुढ़कते हुए चालक के पैरों के पास आ गई और ब्रेक पैडल के नीचे फँस गई। चालक ने जब ब्रेक लगाने की कोशिश की तो ब्रेक पैडल के नीचे बोतल होने की वजह से ब्रेक नहीं लग पाया और गाड़ी ट्रक से भिड़ गई।

See also  बस के बाद अब भाजपा नेताओं की कार दुर्घटना का शिकार, जा रहे थे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।