पुल पर बस अटकी तो अटक गई यात्रियों की सांसें, बाल-बाल बची सबकी जान
पुल पर बस अटकी तो अटक गई यात्रियों की सांसें, बाल-बाल बची सबकी जान

जांजगीर-चांपा। इस जिले में बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब एक बस बेकाबू होकर पुल के किनारे जा अटकी। एकाएक हुई इस घटना से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

राजधानी ट्रेवल्स की यह बस चंद्रपुर से कोरबा की ओर जा रही थी, इसी दौरान चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव के पास स्टेयरिंग फेल होने के चलते बस अनियंत्रित होकर लहराने लगी। तभी चालक ने बस को काबू में करने का प्रयास करते हुए जोरदार ब्रेक मारी, तब बस के पहिये पुल के किनारे जाकर थम गए। जिसने भी इस घटना को देखा, वो दंग रह गया, क्योंकि बस जरा भी आगे बढ़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…