रायपुर। कांग्रेस के विनोद तिवारी ने डॉ. रमन सिंह को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि एक बार गेड़ी चढ़,

भौंरा चला और सोटा खाकर दिखाए। दरअसल पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को कहा था कि

भौंरा चलाने, सोटा खाने और गेड़ी चढ़ने से विकास नहीं होता है।

 

विनोद तिवारी का कहना है कि ऐसा कहकर उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान किया है।

छत्तीसगढ़ियों की आस्था का अपमान किया है। उन्हें इस बयान के लिये छत्तीसगढ़ की जनता से उन्हें

माफ़ी मागनी चाहिए।

 

उन्होंने आगे कहा कि भूपेश बघेल ने ये तो नहीं कहा की इन सब बातों से विकास होता है। बल्कि

इसलिये किया की ये सब छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हिस्सा है। यहां के लोगों की आस्था है।

भूपेश बघेल एक किसान के पुत्र है वो गांव में पले बढ़े हैं। इसलिये वो इन सब खेलो और परंपराओं

की अहमियत को समझते हैं और वे इस परंपरा का विकास ही कर रहे हैं।

See also  ऑक्सीजन की कमी से जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में 20 की मौत, सरोज हॉस्पिटल से किए जा रहे मरीज डिस्चार्ज

 

आपके 15 साल के कार्यकाल में आपने कभी भी कोई ऐसा कार्य किया क्या जिससे छत्तीसगढ़ियों

की भावना जुड़ी हो। आपने भी करवाया पर क्या छत्तीसगढ़ का करोड़ों रुपया खर्च कर करीना का

ठुमका लगाव साथ में सेल्फ़ी खिंची। आपके कार्यकाल में हर विभाग में आपने लूटेरो को बैठा रखा

था जो दोनों हाथों से छत्तीसगढ़ को 15 साल तक लुटते रहे और अपना विकास करते रहे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।