नई दिल्ली। जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बन गए हैं।

रक्षा प्रमुख के पद पर वे तीनों सेनाओं में समन्वय कायम रखने का काम करेंगे। रावत 1 जनवरी

2020 को सुबह 10 बजे तीनों सेनाओं की सलामी लेंगे। रावत रक्षा मंत्रालय के सलाहकार के रूप

में काम करेंगे। नियुक्ति के बाद जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में

सहयोग देने के लिए भारतीय सेना के सभी जवानों और अफसरों को शुक्रिया।

 

जनरल बिपिन रावत मंगलवार को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं। इस दौरान उनके

सम्मान में साऊथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने देशवासियों को नए साल की

शुभकामनाएं दी साथ ही सेने के सभी जवानों को भी धन्यवाद कहा। सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन

रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनने पर अमेरिका ने बधाई दी है।

 

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर अमेरिका ने कहा

See also  Telangana Assembly Elections: चुनाव से पहले हैदराबाद में 3.35 करोड़ रुपए की हवाला राशि जब्त

कि उनकी नियुक्ति से दोनों देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त सहयोग को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि सीडीएस के पद पर जनरल रावत की नियुक्ति 31 दिसंबर यानी आज से प्रभावी हो रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।