रायपुर। कांग्रेस ने 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर के अंबेडकर चौक से संविधान बचाओ

रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसी हाथ में तख्तियां लेकर रैली की शक्ल में निकले और नारेबाजी करते

हुए गांधी मैदान में जाकर इसे खत्म किया।

 

इस रैली में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा और तिरंगा झंडा देखने को

मिला। गांधी मैदान स्थित पुराने कांग्रेस भवन में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ध्वजारोहण भी किया।

 

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के मौके पर संविधान बचाओ

रैली निकाली गई है। देश की आजादी में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। नरेंद्र मोदी की सरकार देश

की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है। रैली के माध्यम से देश और प्रदेश की जनता को संदेश देना

चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।

 

इस दौरान रैली में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रभारी सचिव

See also  यात्रीगण ध्यान दें: कोरोनावायरस के चलते बिलासपुर से चलने वाली 6 ट्रेनें 31 मार्च तक रद्द

चंदन यादव, विधायक विकास उपाध्यय, कुलदीप जुनेजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली में कार्यकर्ताओं ने भारत बचाओ संविधान बचाओ के स्लोगन की हाथ में तख्तियां रखे नजर आए।

 

आपको बता दें कि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। इसके संस्थापकों में एओ ह्यूम,

दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 1947 में आजादी के बाद कांग्रेस भारत की प्रमुख

राजनीतिक पार्टी बनी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।