नायणपुर। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल

हो गया है। मुठभेड़ कड़ेनार के जंगल में हुई है, काफी देर तक दोनों ओर से गोली चलतती रही। जिसमें एक

जवान को भी गोली लगी है। फिलहाल जवान को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान डीआरजी का बताया जा रहा है। अभी भी मौके पर जवान मौजूद हैं,

जो नक्सलियों से मोर्चा ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कड़ेनार इलाके में सर्चिग पर गये जवानों पर जंगलों में

नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया।

 

इस हमले में घायल जवान को निकालने के लिए जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर के जरिये

जवान का बचाया गया। नारायणपुर एएसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल जवान को उपचार के लिए

रायपुर लाने की तैयारी चल रही है।

 

See also  साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला, बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।