सुकमा। संयुक्त रूप से सर्चिंग में निकली एसटीएफ और डीआरजीएफ की जॉइंट पार्टी पर नक्सलियों

ने आईईडी ब्लास्ट किया है। जवाबी फायरिंग में दो नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। जानकारी मिल

रही है कि इस हमले में एसटीएफ का जवान महेश नेताम घायल हो गया है। पुलिस द्वारा इस घटना की

पुष्टि की है।

 

घायल जवान महेश को उपचार के लिए स्पॉट से अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा

रहा है कि जवान मोरमपल्ली के जंगलों में गश्त पर निकले थे जहां नक्सलियों ने हमला बोल दिया।

 

नक्सली वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे थे। नक्सलियों ने इस घटना को सुकमा जिले के चिंतलनार के

तिम्मापुरम और मोरपल्ली के बीच अंजाम दिया है। वहीं इस हमले का फोर्स ने भी तगड़ा जवाब दिया है।

 

सर्चिंग पर निकले डीआरजी और एसटीएफ की जॉइंट टीम पर नक्सलियों ने आईईडी बम से ब्लास्ट करते

See also  पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने CM से की ये मांग

हुए हमला किया। हमले में जवान महेश नेताम समेत दो जवानों के घायल होने की खबर है। फोर्स ने भी इस

हमले का तगड़ा जवाब देते हुए नक्सलियों द्वारा लगाए गए एम्बुस को चकनाचूर कर दिया है। जवाबी फायरिंग

में दो नक्सलियों के ढेर होने की खबर है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।