छत्तीसगढ़ माशिमं का बड़ा फैसला, 10वीं में न मिलेंगे 100 फीसदी अंक, न होगी मैरिट लिस्ट जारी
image source: google

टीआरपी डेस्क। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं की परीक्षा के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। 10वीं की परीक्षा में इस बार शत/प्रतिशत अंक नहीं मिल पाएंगे। इस बार अधिकतम 582 नंबर ही मिल सकते हैं।

किसी भी विषय में सौ फीसदी अंक नहीं मिलेंगे। माशिमं ने नियमों में बदलाव किया है। प्रत्येक विषय में 3 नंबर कम होंगे। छात्रों को इस बार अधिकतम 97 अंक ही मिलेंगे। वहीं मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी। असाइनमेंट के आधार पर ही नंबर दिए जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।