टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्यों में से एक है। राज्य की लगभग 80 फीसदी आबादी कृषि या उससे जुड़े गतिविधियों से संबध रखती है। ऐसे में कृषि विभाग का जिम्मा एक भ्रष्ट अधिकारी को दे दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार इनकी शह पर विभाग में कोरोड़ों की हेराफेरी हो रही है। बावजूद इसके कृषि अधिकारी का दबदबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इनकी मौजूदगी में विभाग में लगभग 15 करोड़ के घोटाले सामने आएं हैं। टीआरपी ने ही इन मामलों का समय-समय पर खुलासा भी किया है। इसके बाद भी घोटालों में लिप्त कंपनी के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई है।

एक अफसर सब पर भारी, बाकी के हाथ जिम्मेदारी में खाली

ऐसा नहीं है कि कृषि विभाग में केवल एक ही अधिकारी है जिनके कांधों पर इसकी जिम्मेदारी है। इनके नीचे 5 अतिरिक्त संचालक हैं मगर वे महज नाम के ही अधिकारी है। अगर कई अफसरों में प्रभार बंटा होगा तो भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है।

कृषि विभाग के अफसर, जिनको भी दिया जा सकता है प्रभार

  1. एसी पैकरा
  2. डॉ एस आर रात्रे
  3. एस ई पदम
  4. एबी आसना
  5. जी के निर्माम
  6. —(रिक्त)—-
See also  दिवाली-छठ पूजा स्पेशल: 4 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, पटना, बेंगलुरु, भोपाल और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को फायदा

TRP ने खोली थी सत्यम बायोटेक, अविरल बायोटेक और कई दवा कंपनियों के कारनामों की पोल

ऐसा है अपर संचालक (कृषि) केरकेट्टा का इतिहास

अपर संचालक कृषि एम एस केरकेट्टा के ऊपर अम्बिकापुर डीडीए रहते लाखों रूपये एडवांस ले चुके हैं। जिसका कोई हिसाब किताब नहीं विभाग को मिल पा रहा है। इस सन्दर्भ में तत्कालीन अपर संचिव वित्त विभाग सतीश पाण्डेय ने आडिट रिपोर्ट में तत्कालीन संचालक कृषि पी आर कृदत्त और शासन को अपनी आडिट रिपोर्ट भेज चुके हैं। मगर उनकी सेवानिवृत्ती इसी वर्ष होनी है इस आधार पर 17 करोड़ के सी बीड जेल मामले में क्लीन चिट दी जा चुकी है। इस सावल पर कृषि मंत्री भी टीआरपी से कुछ भी कहने से हिचिकचाते हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठना लाजमी है कि ऐसे भ्रष्ट अपर संचालक कृषि एम एस केरकेट्टा को सरकार क्या संविदा नियुक्ति देंगी और सेवानिवृत्त के बाद क्या मिश्रा की रिपोर्ट पर रिकवरी विभाग या शासन कर सकेंगी।

See also  मुंबई-रायपुर एयर इंडिया फ्लाइट की ​लैंडिंग के दौरान आई तकनीकी खराबी, विमान का इंजन बंद नहीं होने से मचा हडकंप

कृषि विभाग में संविदा नियुक्ति के लिए कर रहे कसरत ?

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि संचालनालय में पदस्थ अपर संचालक कृषि एम एस केरकेट्टा जनवरी 2021 में सेवानिवृत्ति होने वाले हैं और उनकी मंशा भी है कि राज्य सरकार उन्हें कृषि विभाग में संविदा नियुक्ति दे। इसके लिए केरकेट्टा पूरी तैयारी कर चुके हैं। कृषि विभाग में चर्चा है कि उनकी संविदा में नियुक्ति सुनिश्चित हैं। दरअसल अपर संचालक कृषि एम एस केरकेट्टा बड़े लोगों से सांठ-गांठ अपनी नियुक्ति बचाने में लगे हैं। उनके इर्द-गिर्द बैठे लोग भी अपर संचालक कृषि एम एस केरकेट्टा का इस भ्रष्टाचार में पूरा सहयोग दे रहे हैं। देखना यह है कि क्या कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे या नहीं।

ये है बड़ा सवाल

भंडार क्रय नियम की अवहेलना कर विधान सभा प्रश्न क्रमांक 1989 फरवरी 2018 में दोषी पाए गए मुख्य अपचारी अधिकारी अपर संचालक कृषि एम. एस. केरकेट्टा को तत्कालीन कृषि उत्पादन आयुक्त केडीपी राव द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में बजाय एम. एस. केरकेट्टा को सिविल सेवा वर्गीकरण नियम के दण्डित करने के वर्तमान कृषि उत्पादन आयुक्त एम. गीता द्वारा अपने से वरिष्ठतम अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध किस आधार पर और क्यों एम. एस. केरकेट्टा द्वारा व्यक्तिगत रूप से जवाब न देकर संचालक कृषि की हैसियत से प्रस्तुत जवाब को मान्य कर प्रकरण नस्तीबद्ध कर क्लीन चिट दी गयी यह तथ्य समझ से ही परे है।

See also  आज से बदल गया रोजगार गारंटी का नियम, अब 100 नहीं इतने दिन मिलेगा काम, मजदूरों के जेब में आएंगे ज्यादा पैसे

इसके अलावा फरवरी 2019 में आयोजित विधानसभा के दौरान सवाल क्रमां 1269 के जवाब में कृषि मंत्री ने सदन में एफआईआर करवाने का आश्वासन भी दिया था। उस आश्वासन का क्या हुआ यह भी एक बड़ा सवाल है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।