कोरोना टीकाकरण
corona vaccine

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के 1525 नए संक्रमित मिले हैंं। रायपुर में 325 पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी की एक समेत 12 मौतें हुई है।

डेथ ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर मृतकों में कोमॉर्बिडिटी यानी ऐसे मरीज जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारियां है वाले ज्यादा हैं। इस साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में 43 मृत्यु हुई थी। मृतकों में 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का प्रतिशत 62 था। 45 से 49 साल के मरीजों का प्रतिशत 21 रहा है।

प्रदेश में सिर्फ ढाई दिन की वैक्सीन का स्टाक, केंद्र से मांगे थे 12 लाख टीके

प्रदेश में जहां एक तरफ मौतें बढ़ रही हैं, वहीं वैक्सीनेशन भी खतरे में आ रहा है। अब छत्तीसगढ़ में सिर्फ ढाई दिन की कोरोना वैक्सीन बची है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी से अब तक प्रदेश को लगभग 16 लाख 77 हजार 540 वैक्सीन की खुराकें मिली हैं इनमें 16 लाख कोविशील्ड और 77 हजार से 540 को-वैक्सीन शामिल हैं। इनमें से 14 लाख से अधिक डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है।

See also  अवैध शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ज़ब्त किया 189 लीटर अवैध शराब

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि केन्द्र ने वैक्सीन भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक आई नहीं हैं। प्रदेश में अभी दो लाख कोविशील्ड और 62 हजार को-वैक्सीन के डोज बचे हैं। रोजाना एक लाख लोगों के वैक्सीनेशन को भी कम नहीं कर सकते। यही वजह है कि वैक्सीन की खेप नहीं आई तो मजबूरन गुरुवार को टीकाकरण रोकना पड़ेगा, या वैक्सीन खत्म होने से यह खुद ही रुक जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।