बड़ी खबर- उत्तर प्रदेश में अलकायदा की बड़ी साजिश नाकाम, 2 टेररिस्ट हुए गिरफ्तार, ATS ने तीन घरों से गोला-बारूद किए बरामद

टीआरपी डेस्क। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा इलाके में UP ATS सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों पकड़ा गया है। जबकि तीन घरों में कमांडो द्वारा तलाशी जारी है। बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। ATS ने गैराज मकान के आसपास के 500 मीटर दायरे में बने घरों को खाली करा लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ATS अफसरों को कुछ संदिग्ध लोगों के यहां होने के इनपुट मिले थे। बताया जाता है कि आतंकी किसी बड़े हमले के फिराक में थे। ATS ने शाहिद और वसीम नाम के आतंकी को पकड़ा है। जबकि रियाज और सिराज के घरों में तलाशी चल रही है। सभी से पूछताछ भी हो रही है। शाहिद के मकान को सीज किया गया है। कमांडो घर के अंदर हैं। शाहिद के परिवार वालों से पूछताछ जारी है।

उन्नाव का रहने वाला है एक आतंकी 

पहले आतंकी का नाम शाहिद उर्फ गुड्डू बताया जा रहा है, जो उन्नाव का रहने वाला है। उसी के घर में दूसरा आतंकी भी छिपा हुआ था। दूसरे का नाम वसीम बताया जा रहा है। दोनों ट्रेनिंग प्राप्त आतंकी हैं। घर में काफी गोला-बारूद होने की भी सूचना है।

See also  गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने लखनऊ में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए कराई खाने पीने की व्यवस्था

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।