2-DG
अगले हफ्ते तक मार्केट में आएगी 2-DG कोरोना दवा

टीआरपी डेस्क। कोरोना महामारी से चल रही जंग में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) किस तरह तेजी से काम कर रहा है, उसके बारे में संगठन के चेयरमैन ने बताया है. DRDO के चेयरमैन डॉक्टर जी सतीश रेड्डी ने दिल्ली में ICU बेड संकट, ऑक्सीजन संकट पर बात की. इसके साथ डॉक्टर सतीश रेड्डी ने DRDO द्वारा बनाई गई कोरोना की दवा 2डीजी के बारे में भी बात की और कहा कि अगले हफ्ते तक इसकी पहली खेप मार्केट में होगी.

दिल्ली में आईसीयू बेड के बारे में बात करते हुए डॉक्टर जी सतीश रेड्डी ने कहा कि अगले एक हफ्ते में दिल्ली को 500 और ICU बेड मिल जाएंगे. डीआरडीओ ने कुल 1000 बेड की सुविधा देने की बात की थी. इनमें से 500 बेड का हॉस्पिटल पहले ही चालू किया जा चुका है.

अगले हफ्ते तक बाजार में आ जाएगी कोविड की 2 DG दवा

डीआरडीओ ने कोरोना दवा 2 DG के बारे में भी बताया, जिसका सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बताया गया है कि यह भी अगले हफ्ते तक मार्केट में आ जाएगी. डॉक्टर जी सतीश रेड्डी ने बताया कि अगले हफ्ते के सोमवार या मंगलवार तक 2 DG दवा का पहला लॉट मार्केट में आ जाएगा. इसके बाद मई के आखिरी हफ्ते में दूसरी बड़ी खेप मार्केट में आएगी. रेड्डी ने बताया कि जून से DRDO रोजाना 1 से दो लाख 2DG तैयार करना शुरू कर देगा. DRDO ने दवा बनाने के लिए डॉक्टर रेड्डी लैब को सहयोगी बनाया है.

See also  यूके का ब्रेग्जिट तय : पीएम जॉनसन ने यूरोपियन यूनियन से बाहर होने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

देश को अगले तीन महीने में मिलेंगे 850 ऑक्सीजन प्लांट

देश के कई राज्य इस वक्त मेडिकल ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे हैं. इससे निपटने के लिए अगले तीन महीने में 850 ऑक्सीजन प्लांट लगा लिए जाएंगे. . इनमें से 500 ऑक्सीजन प्लांट का पैसा पीएम केयर्स फंड में से आना है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।