नक्सलियों के हमले में ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट समेत 2 जवान शहीद, हथियार लूट नक्सली हुए फरार

टीआरपी डेस्क। नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर एंबुश लगाकर हमला किया है। नक्सली हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं। बता दें कि मुताबिक narayanpur, naxalite attackऔर बारसूर मार्ग में पुलिस की टीम रोड़ ओपनिंग पर निकली थी।

बता दे कि जवान कड़ेमेटा और कड़ेनार कैंप के बीच सर्चिेंग पर निकले थे। आईटीबीपी 45 बटालियन के 1 हेड कॉन्स्टेबल औऱ ASI शहीद हुए हैं। वहीं मौके पर सर्चिंग के लिए DRG के जवानों का दल रवाना किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

इस मुठभेड़ में आईटीबीपी (ITBP) के असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे समेत 2 जवान शहीद हो गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नारायणपुर में नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर सर्चिंग पर निकले जवानों पर की फायरिंग की है। नक्सली हमले में आईटीबीपी 45 बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए।

कडेमेटा कैम्प से 600 मीटर की दूरी पर ही जवानों पर हमला हुआ है। हमले के बाद जवानों से एक AK- 47 हथियार, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टॉकी भी नक्सलियों ने लूट लिया है। आईटीबीपी के 45 बटालियन के ई-कंपनी के जवान थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।