हैदराबाद। तेलंगाना में रविवार को 237 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें 23 पत्रकार शामिल हैं ये सभी पाजिटिव निकले हैं। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बुलेटिन में अब तक 60 पत्रकारों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है उनमें से एक की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। नए मामलों में से, ग्रेटर हैदराबाद में 195 एवं शेष मामले 15 अन्य जिलों से सामने आए।

तेलंगाना सचिवालय को कवर कर रहे थे पत्रकार

हैदराबाद में नए मामलों में 23 पत्रकार शामिल हैं जो कथित तौर पर तेलंगाना सचिवालय को कवर कर रहे थे। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में पत्रकारों ने एक ही दिन में पाजिटिव रिपोर्ट आई है। इससे पहले एक 36 वर्षीय टीवी पत्रकार की 7 जून को कोरोना से मौत हो गई थी।

See also  सिद्धारमैया का बड़ा फैसला, नाश्ते की टेबल पर डीके शिवकुमार को गले लगाया और कर दिया सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।