टीआरपी डेस्क। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले ( 26/11 Mumbai Attack ) की आज 12वीं बरसी है। इस दौरान देश में कई जगहों पर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई है। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आतंकी भारतीय सीमा में घुस आए थे और उन्होंने मुंबई में दहशत फैला दी थी।

पाकिस्तान को कश्मीर से कड़ा संदेश दिया गया है, जम्मू कश्मीर में पोस्टर्स लगाए गए हैं और आतंकवाद के खिलाफ होने की बात कही गई है। जम्मू कश्मीर से 26/11 मुंबई आतंकी हमले ( 26/11 Mumbai Attack ) की 12वीं बरसी पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया है। दरअसल, जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में मुंबई हमले की 12वीं बरसी के मौके पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स के जरिए आतंकवाद के खिलाफ होने की बात कही गई है।

जम्मू कश्मीर में लगाए गए इन पोस्टर्स के माध्यम से पाकिस्तान की ओर से स्पॉन्सर्ड आतंकवाद को करारा जवाब देने की कोशिश की गई है। पोस्टर्स में साफ तौर पर ये जाहिर किया गया है कि आतंकवाद के खिलाफ हम सभी एकजुट हैं। हालांकि ये पोस्टर्स किसने लगाए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।

See also  CA Exam 2021: चार्टर्ड अकाउंटेंट एग्जाम्स का नया शेड्यूल जारी, इन तारीखों में होगी परीक्षा

बता दें कि जम्मू कश्मीर में अक्सर आतंकी हमले सामने आते हैं। वहीं सुरक्षाबलों के जरिए जम्मू कश्मीर में आतंकियों को पकड़ने के लिए कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

कई लोगों की गई थी जान

बता दें कि 26/11 आतंकी हमलों ( 26/11 Mumbai Attack ) में करीब 180 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा 300 से ज्यादा लोग इस आतंकी वारदात में घायल हो गए थे। वहीं जब मुंबई हमलों की जांच हुई तो सामने आया कि 10 आतंकी पाकिस्तान के कराची से समुद्र के रास्ते मुंबई में दाखिल हुए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।