रायपुर। शिक्षा विभाग द्वारा अब अगले सत्र से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में सीबीएसई (CBSE) पैटर्न के अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने की तैयारी की जा रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल शिक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके अनुसार प्रदेश के 292 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई (CBSE) पैटर्न पढ़ाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक के दो स्कूलों का चयन इसके लिए किया जाएगा। जिनमें सीबीएसई (CBSE) पैटर्न पढ़ाया जाएगा। इसके साथ सीबीएसई (CBSE) पैटर्न पर पढ़ाने के लिए सरकारी शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।