रायपुर। (CUSTODIAL DEATH in Pandari police station) राजधानी रायपुर के पंडरी थाना ( Raipur pandri police station ) में हत्या के आरोपी अश्वनी मानिकपुरी की हिरासत में मौत के बाद एसएसपी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक खेलन सिंह साहू सहित तीन आरक्षकों को थाना से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है।

बता दें कि आरोपी अश्वनी मानिकपुरी को आज बुधवार सुबह मृतक अमित गाईन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान उसने शौचालय जाने के बहाने बाथरूम में जाकर अपने बेल्ट से फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया।

शक होने पर जब पुलिस बाथरूम की ओर गई तो पाया की कुंडी अंदर से बंद है जिसे तत्काल तोड़ कर आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों की टीम ने उसे मेकाहारा रिफर किया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Stock Market Today: बाजार की सपाट शुरुआत, IT शेयरों में तेजी, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।