रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आज प्रारम्भिक परीक्षा आयेजित हुई। इस परीक्षा के लिए निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का राज्य के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग सुश्री रीता शांडिल्य ने निरीक्षण किया।

आज आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत कुल 13859 परीक्षार्थियों में 5600 परीक्षार्थी उपस्थित और 8259 अनुपस्थित थे। इस तरह उक्त परीक्षा की प्रथम पाली में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की उपस्थिति 40.4 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 40 प्रतिशत रही।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।