मुंबई। 5 employees died in Serum Institute fire पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में गुरुवार को लगी आग में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई, पांच लोगों की मौत की पुष्टि पुणे के मेयर ने की है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ही कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड बना रही है, जिसकी आपूर्ति भारत समेत कई देशों में की जा रही है। आग नए प्लांट में लगी, जहां पर अभी वैक्सीन का उत्पादन नहीं शुरू हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

अदार पूनावाला ने कहा. हमें गहरा दुख, मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति हमारी गहरी संवेदना

इस हादसे पर सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि हमें अभी कुछ परेशान करने वाले अपडेट मिले हैं। दुर्भाग्य से घटना में कुछ लोगों की जान गई है, हमें गहरा दुख हुआ है और मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।