टीआरपी डेस्क। राजनांदगांव जिले की अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक गांव में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, बच्ची को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ( Rajnandgaon Medical College ) में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, मोहल्ले के बच्चे आपस में खेल रहे थे, इसी दौरान 20-25 साल का एक युवक बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया, फिर उसके साथ अनाचार किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम बनाकर काम किया। आखिरकार 8 घंटों की मेहनत के बात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एसपी डी. श्रवण ने बताया कि बच्ची के साथ अनाचार हुआ है, आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बच्ची की सेहत कि जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि वो अभी स्वस्थ्य है, बच्ची का इलाज जारी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।