टीआरपी डेस्क। 7th Pay Commission : छत्तीसगढ़ के (Chhattisgarh government) करीब 5 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। भूपेश बघेल सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी में एरियर्स (Salary and arrear) के साथ बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बढ़ी हुई सैलरी जनवरी 2021 से लागू मानी जाएगी। छ्त्तीसगढ़ वित्त विभाग की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई है।

राज्य सरकार ने लिया फैसला

राज्य सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक का एरियर्स भी दिया जाएगा, यानी 6 महीने की सैलरी एरियर्स के साथ मिलेगी। इससे राज्य सरकार पर 300 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इसी बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जनवरी 2021 में महंगाई भत्ते में 4 परसेंट की बढ़ोतरी होगी, इसे सरकार की मंजूरी मिल गई है। महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी 7th Central Pay Commission के सुझाए गए स्वीकृत फॉर्मूले के आधार पर होगी।

See also  कोरोना विस्फोट: छत्तीसगढ़ के किस जिले में कितने ऐक्टिव केस, देखें पूरी लिस्ट

कर्मचारियों को मिलेगा 4 फीसदी ज्यादा DA

मार्च 2020 में पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में 1 जनवरी 2020 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) की अतिरिक्त किस्त और महंगाई राहत (DR) देने की मंजूरी दी गई थी। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि मौजूदा DA 17 परसेंट के ऊपर 4 परसेंट की बढ़ोतरी होगी, यानी DA बढ़कर 21 परसेंट हो जाएगा।

1 करोड़ कर्मचारियों, पेंशनर्स को होगा फायदा

महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) दोनों को मिलाकर सरकार पर सालाना 12,510.04 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 14,595.04 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। (जनवरी 2020 से फरवरी 2021, यानी 14 महीने) इस फैसले से करीब 48.34 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 65.26 लाख पेंशनर्स को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

विकलांग भत्ता भी जारी रहेगा

दिसंबर 2020 के आखिरी हफ्ते में मोदी सरकार ने विकलांग भत्ता (Disability Compensation) सभी कर्मचारियों के लिए जारी रखने का भी ऐलान किया था। अगर वो अपनी सेवा के दौरान अपंग हो जाते हैं और फिर भी ऑफिस ज्वाइन करते हैं तो उन्हें ये भत्ता दिया जाएगा। इस आदेश का सबसे ज्यादा फायदा Central Armed Police Force (CAPF) के जवानों जैसे CRPF, BSF, CISF को होगा। ड्यूटी के दौरान उनके लिए ज्यादा जोखिम होते हैं, क्योंकि उनके काम की प्रकृति ही ऐसी होती है।

See also  6 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग से कलेक्टरेट के आस-पास पार्किंग की समस्या होगी दूर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।