7th Pay Commission

टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार अपने सभी केंद्रीय कर्मचारियों को हाउस बिल्डिंग एडवांस का लाभ दे रही है। वे कर्मचारी जो कि अपना खुद का घर बनाना चाहते हैं वे 31 मार्च 2022 तक एचबीए क्लेम का फायदा ले सकते हैं। 1 अक्टूबर 2020 को शुरू की गई इस स्कीम की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है।

इसके तहत कोई कर्मी 7.9% के साधारण ब्याज पर घर बनाने के लिए एडवांस ले सकता है। 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स और 7वें सीपीसी अनुमोदन प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए, केंद्र ने कर्मचारियों के लिए एचबीए दिशानिर्देशों को अपडेट कर दिया है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय आवास-III ने इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन (ओएम) जारी कर कहा है कि, हाउस बिल्डिंग एडवांस (एचबीए)-2017 के तहत, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हाउस बिल्डिंग एडवांस पर 7.90 फीसदी ब्याज दर से भुगतान करना होगा। यह 1 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2022 यानी 18 महीने के लिए लागू की जा रही है।’

See also  Train Accident: पटरी से उतरी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

यानी कि केंद्र के वे कर्मचारी जिन्होंने 1 अक्टूबर 2020 से एचबीए का लाभ उठाया है, उन्हें भी इस आदेश का लाभ मिलेगा क्योंकि वे भी एडवांस पर 7.90 प्रतिशत मूल ब्याज का भुगतान करेंगे।

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) पर जल्द राहत मिल सकती है। बीते डेढ़ साल से कर्मचारियों को पुरानी दर (17 फीसदी) पर डीए भुगतान किया जा रहा है। अब 30 जून की डेडलाइन नजदीक है तो इससे पहले डीए बढ़ोत्तरी और इसके बकाए के मुद्दे पर 26 जून 2021 को नेशनल काउंसिल जेसीएम और वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) के बीच बड़ी मीटिंग होने जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।