नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा में जुटी कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका लगने वाला है । गोवा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनवड़े ने दावा किया है कि कांग्रेस के आठ विधायक भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही शामिल होंगे. दरअसल, कांग्रेस के लिए गोवा से यह बुरी खबर ऐसे वक्त में आई है, जब राहुल गांधी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत बुधवार को केरल दौरे पर हैं ।


दरअसल, गोवा विधानसभा के सदस्यों की संख्या 40 है और मौजूदा वक्त में कांग्रेस के पास 11 तो भाजपा के 20 विधायक हैं. बता दें कि इसी तरह जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक एक साथ भाजपा में शामिल हो गए थे ।


बता दें कि कांग्रेस को गोवा में ऐसे वक्त में झटका लगने वाला है, जब राहुल गांधी 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं  ।   आज भारत जोड़ो यात्रा का आठवां दिन है और यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रस्तावित है ।  

See also  छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भाजपा ने जदयू को भी झटका दिया था और गोवा में जदयू के कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे  ।  वहीं दमन-दीव में नीतीश की जदयू की राज्य इकाई पूरी तरह से भाजपा में शामिल हो गई थी ।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।