बस तालाब में गिरी, दो की मौत, 14 घायल
पानीपत। पानीपत के नूरवाला बरसत रोड में बरसत गांव से पानीपत आ रही प्राइवेट बस के चालक को अचानक हार्ट अटैक आ जाने से बस तालाब में जा गिरी। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। बस में करीब सौ यात्री सवार थे। दुर्घटना के वक्त चालक की सीट के पास ही एक महिला यात्री भी बैठी हुई थी। उसने देखा कि चालक को अटैक आ गया और बस अनियंत्रित हो गई। महिला ने स्‍टेयरिंग संभालने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होती चली गई। बस परिचालक की तरफ से पलट गई।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक प्राइवेट बस बरसत गांव से पानीपत आ रही थी। बस ओवरलोड थी और उसमें करीब सौ यात्री सवार थे। कुछ यात्री बस की छत पर भी बैठे थे। बस को करनाल के कलहेड़ी गांव का रहने वाला 33 वर्षीय मुकेश चला रहा था। नूरवाला बरसत रोड कृपाल आश्रम भैंसवाल मोड़ के पास चालक को हार्ट अटैक आ गया। इससे बस असंतुलित होकर एक जोहड़ में जा गिरी। लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हाईवे पर जाम लग गया।

See also  विमान हादसे में मृत गाजीपुर के चार युवकों की अब तक नहीं हुई पहचान 

बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। चालक मुकेश सहित चंदौली गांव के 62 वर्षीय धनराज की मौके पर मौत हो गई। दो क्रेन से बस को बाहर निकाला गया। सिविल अस्पताल में 14 घायलों को भर्ती कराया गया। डीसी सुमेधा कटारिया घायलों को हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंची। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कराएंगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।