रायपुर। राजधानी के सबसे व्यस्ततम मालवीय रोड़ स्थित कपड़े की दुकान में आग लग गई है। घटना लगने की सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक गोलबाजार के फैशन हाउस में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। चूंकि आग कपड़े की दुकान में लगी है। इस वजह से आग जल्दी फैल गई। दीपावली त्योहार के चलते दुकान में ग्राहकों की भीड़ भी थी।

इस घटना के बाद से आस-पास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं, साथ ही आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  झीरम हमले की 12वीं बरसी पर कांग्रेस ने मनाया शहादत दिवस, भूपेश बघेल बोले…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।