यहां पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, 5 किमी दूर से दिखता रहा धुआं और लपटें

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश के रतलाम में गुरुवार सुबह पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 7-8 दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। प्लास्टिक पाइप का यह गोदाम मोहन नगर क्षेत्र में रिहायशी इलाके और एक पेट्रोल पंप के पास था।

मोहन नगर के कुछ घर भी आग और धुएं से प्रभावित हुए हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और धुआं शहर में 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई देते रहे। मिली जानकारी के अनुसार यह गोदाम पगारिया ट्रेडर्स का है, जिसमें कृषि उपयोग के PVC पाइप और केबल रखी हुई थीं।

PVC पाइप के गोदाम से उठता धुआं और आग की लपटें।

डीडी नगर थाना प्रभारी झुलसे

गोदाम के पास मौजूद पेट्रोल पंप और रिहायशी इलाके तक आग न फैले, इसके लिए पुलिस प्रशासन और दमकलकर्मी दो घंटे तक आग बुझाने में जुटे रहे। आग बुझाने और इलाके से लोगों को बाहर निकालने के दौरान डीडी नगर थाना प्रभारी अशोक निनामा का हाथ झुलस गया। रतलाम SDM अभिषेक गहलोत ने बताया कि रिहाइशी इलाके के पास गोदाम की अनुमति नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।