नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरने की वजह से बंद नोएडा से फरीदाबाद और जैतपुर जाने का रास्ता दो महीने बाद खुल गया है। ओखला और सुपर नोवा का रास्ता खोल दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह इस रास्ते से बैरिकेडिंग हटा दी। ध्यान रहे कि कालिंदीकुंज का रास्ता अब भी बंद है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी तरफ से कोई ढील नहीं दी है। पुलिस ने ओखला पक्षी विहार के पास जो बैरेकेडिंग की थी, सिर्फ उसे हटाई गई है।

कौन सा रास्ता खुला

नोएडा पुलिस ने शुक्रवार सुबह ओखला बर्ड सेंचुरी के पास बैरिकेंडिग को हटा दिया। इससे बदरपुर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोगों को अभी तक मदनपुर खादर के रास्ते से होकर जाना पड़ता था। लोगों के मुताबिक मदनपुर खादर वाले रास्ते से जाने से 20 मिनट का सफर को तय करने में ढाई घंटे लग रहे थे। बदरपुर, जैतपुर रहने वाले लोगों को इससे फायदा बड़ी राहत मिलेगी। लोगों के मुताबिक नोएडा पुलिस को यह रास्ता बंद करने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि प्रदर्शनकारी वहां से काफी दूर बैठे हुए हैं।

See also  Good News: छत्तीसगढ़ कोरोना को मात देने के करीब, 10150 नए मरीज 9035 स्वस्थ, 153 की मौत

कालिंदी कुंज का रास्ता अभी भी बंद

बता दें कि कालिंदी कुंज की तरफ की रोड नंबर 13 A अभी भी बंद है। इस रास्ते पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी अभी भी जमा हैं। इसके कारण नोएडा की तरफ से करीब 500 मीटर पहले से यह रास्ता बंद कर दिया गया है।

दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ 13 दिसंबर से ही प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन की वजह से नोएडा और फरीदाबाद को जोड़ने वाला यह रास्ता बंद था।लोगों को इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा था। फरीदाबाद जाने के लिए लोगों को डीएनडी के जरिए आश्रम होते हुए कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।