कवर्धा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर निकलकर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ (Encounter) में एक महिला नक्सली (Female naxalites) को मार गिराने में सफलता पाई है। कवर्धा पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी।

इसी दौरान नक्सलियों (Naxalite) से उनका सामना हो गया। नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस के जवानों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराने का दावा किया गया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार कवर्धा एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मुठमेड़ में महिला नक्सली (Female naxalites) के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ में मारी गई नक्सली का शव भी पुलिस (Police) ने बरामद कर लिया है। शव के साथ ही नक्सली सामान बरामद करने का दावा भी किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस की एक टीम सर्चिंग (Searching) के लिए तोरगांव थाना क्षेत्र के जंगलों में निकली थी। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली वहां से फरार हो गए। इसके बाद सर्चिंग में एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।