जयपुर। लॉकडाउन के बीच सभी को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कोरोना के कहर में जहां लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। इसी बीच राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। है। जहां दरिंदों ने लॉकडाउन में एक महिला के साथ दरिंदगी जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया।

तीन दरिंदों ने 40 साल की महिला के साथ किया रेप
दरअसल, मानवता को शर्मसार करने वाली यह वारदात सवाई माधोपुर में गुरुवार के दिन हुई। जहां तीन लोगों ने  40 वर्षीय महिला का सरकारी स्कूल में गैंगरेप किया गया। हालांकि, पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताई आपबीती
पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए कहा-सर मैं एक महीने पहले अपने बेटे से मिलने के लिए दौसा गई थी, जो एक मामले में वहां के जेल में बंद है। लेकिन, लॉकडाउन के चलते सवाई माधोपुर में ही फंस गई। फिर मैंने वापस पैदल जयपुर आने का फैसला किया, जब गुरुवार रात को तीन लोगों ने मेरे साथ रेप किया। मैं भूख से तड़पते हुए उनके सामने चीखती-चिल्लाती रही छोड़ दो, भैया ऐसा मत करों, लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

तीनों आरोपियों की पुलिस ने कर ली पहचान
पुलिस उपाधीक्षक पार्थ शर्मा ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान ऋषिकेश मीणा, लखन रेगर और कमल खरवाल के रूप में हुई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।