मेयर ने लिखा "आप" के चक्कर में आओगे, तो डूबा देश ही पाओगे... जवाब में आप पार्टी ने कहा- थोड़ा पढ़ लिख कर कांटेंट भेजा करें!

रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बरसात हो रही है। जिसके कारण दिल्ली में अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव जैसी स्थिती निर्मित हो गई है। इस पर रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने ट्वीट कर लिखा कि

” यह दृश्य दिल्ली एयरपोर्ट का है। @ArvindKejriwal के इस विकास मॉडल के आगे तो लंदन, पेरिस भी फेल है। @AamAadmiParty @AAPChhattisgarh “आप” के चक्कर में आओगे, तो डूबा देश ही पाओगे। ”

https://twitter.com/AijazDhebar/status/1436608618447585284?s=20

महापौर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने लिखा कि

कृपया ध्यान दें कि IGI ऐयरपोर्ट दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। आप बड़े पद पर हैं मेयर साहब, बिना पूरी जानकारी के ऐसे ट्वीट न मारा करें! अपने IT सेल से कहिए थोड़ा पढ़ लिख कर @INCChhattisgarh वालों को कांटेंट भेजा करे! अब डिलीट न कीजिएगा! #CongressExposed

https://twitter.com/AAPChhattisgarh/status/1436612501815263232?s=20

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।