सूबे की सियासत में आम आदमी पार्टी की बढ़ने लगी है धमक, बनेगी तीसरा विकल्प
सूबे की सियासत में आम आदमी पार्टी की बढ़ने लगी है धमक, बनेगी तीसरा विकल्प

विशेष संवादाता, रायपुर
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सियासी सदस्यता की शुरुवात कर दी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आप पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक मज़बूत तीसरा दल बनकर उभरेगी। वैसे भी जनता कांग्रेस जोगी बिखरने लगी है। जोगी कांग्रेस तीसरी ताकत बनकर जिस तेजी से उभरी थी उसी रफ़्तार से इसकी ताकत टूटी नज़र आ रही है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस के बागी, असंतुष्ट आने वाले दिनों में आप पार्टी को ही बेहतर विकल्प के तौर पर अपनाएंगे। दिल्ली और फिर पंजाब के बाद गुजरात के अलावा छत्तीसगढ़ को भी इसलिए पार्टी नेता टारगेट में ले लिए हैं। आज आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ भाजपा के किले में सेंध लगा दिया है। भाजपा नेता डॉ. शिवनारायण द्विवेदी ने शनिवार को आप की सदस्यता ले ली। दिल्ली में छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने उन्हें टोपी और पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान डॉ. द्विवेदी ने कहा, वे अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तन-मन-धन से काम करेंगे।

See also  Allegations Of Former IAS & BJP Leader OP Chowdhary -कहा रोज़ेदारों की चिंता, हिंदू व्रतधारियों को भूल गया प्रशासन

बताया जा रहा है, डॉ. शिवनारायण द्विवेदी लंबे समय से आप नेताओं के संपर्क में थे। उनके साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी थी। शनिवार को उन्होंने दिल्ली जाकर आप की औपचारिक सदस्यता ले ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और आप के चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने कहा, छत्तीसगढ़ में आप को डॉ. द्विवेदी के राजनीतिक अनुभव का भरपूर लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में आप संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे डॉ. द्विवेदी भाजपा से पहले कांग्रेस में भी कई पदों पर काम कर चुके हैं। कांग्रेस छोड़ने से पहले वे प्रदेश सचिव थे। वे कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में भी रहे। मई 2013 में झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले के दौरान डॉ. द्विवेदी भी कांग्रेस के काफिले में शामिल थे। उनको भी गोली लगी थी।

भाजपा पर कुछ खास असर नहीं

डॉ. शिवनारायण द्विवेदी के शामिल होने से आप में खासा उत्साह है। हालांकि भाजपा पर इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो डॉ. द्विवेदी किसी महत्वपूर्ण पद पर भी नहीं थे, जिसकी वजह से पार्टी को नुकसान की आशंका हो। एक पदाधिकारी ने कहा, अगले साल चुनाव है अभी तो कई लोंग जाएंगे और बहुत सारे लोग पार्टी में आएंगे।

See also  'आप' के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 30 को, 4300 पदाधिकारी एक साथ लेगें शपथ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।