कोरबा। कोरबा जिले में हसदेव नदी के किनारे रेत में दबकर दो लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष हैं। दोनों नदी किनारे कोयला निकाल रहे थे, तभी अचानक रेत धंस गई और दोनों की मौत हो गई।

घटना हसदेव नदी क्षेत्र की है। पुरानी बस्ती के माझी मोहल्ला के रहने वाले शिवलाल माझी और लक्ष्मीण माझी कोयला निकालने नदी किनारे गए थे।

मंगलवार को शाम दोनों कोयला खोदकर खदान से निकाल रहे थे, तभी अचानक से खदान में रेत धंस गई, जिसमें दोनों दब गए। इससे दोनों की मौत रात में ही हो हो गई, लेकिन घटना की जानकारी आज सुबह लोगों को हुई।

मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस इस मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है कि इस तरह जान जोखिम में डालकर कितने लोग खुदाई करते हैं।

See also  Complaint Against SP : CID SP राजेश मिश्रा पर गंभीर आरोप! फैशन डिजाइनर ने DGP से की शिकायत...