टीआरपी डेस्क। इस माह 30 नवंबर को चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल रिटायर हो रहे हैं। 28 तारीख को होने वाली बैठक बतौर चीफ सेक्रेटरी उनकी अंतिम बैठक होगी। मुख्य एजेंडों पर बातचीत किए जाने के अलावा भूपेश कैबिनेट उन्हें विदाई दी जाएगी।

प्रशासनिक स्तर पर शीर्ष नेतृत्व में बदलाव होने के साथ महकमे में बदलाव की चर्चा तेज हो चली है। बता दें कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल हो सकता है।

ऑल इंडिया सर्विस रूल के तहत 16 साल की सेवा पूरी करने वाले आईएएस सचिव और 12 साल की सेवा पूरी करने वाले विशेष सचिव बनाए जाते हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने नौ साल की सेवा पूर्ण करने वाले 2012 बैच के आईएएस अधिकारियों को उप सचिव से संयुक्त सचिव प्रमोट किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 16 साल की सेवा पूरी करने वाले 2005 बैच के आईएएस अधिकारियों में मुकेश कुमार, आर संगीता, रजत कुमार, राजेश सुकुमार टोप्पो और एस प्रकाश सचिव प्रमोट हो सकते हैं। 12 साल की सेवा पूर्ण करने वाले आईएएस अधिकारियों में 2008 बैच से भीम सिंह, राजेश राणा, नीरज कुमार बंसोड़, शिखा राजपूत तथा 2009 बैच से किऱण कौशल, अवनीश शरण, प्रियंका शुक्ला, समीर विश्नोई और सौरभ कुमार विशेष सचिव प्रमोट किए जा सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा ऐसे किसी प्रस्ताव की पुष्टि नहीं की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।