अफगानिस्तान: यूक्रेन का विमान हुआ हाईजैक, यूक्रेनी नागरिकों को युद्धग्रस्त मुल्क से बाहर निकालने पहुंचा था प्लेन

टीआरपी डेस्क। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में यूक्रेन के विमान को हाईजैक कर लिया गया है। यूक्रेन के डिप्टी मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। ये विमान यूक्रेनी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अफगानिस्तान पहुंचा था।

यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मंत्री ने कहा, ‘पिछले रविवार को कुछ लोगों द्वारा हमारे विमान को हाईजैक कर लिया गया। मंगलवार को ये विमान हम से गायब कर दिया गया। उनका हथियारबंद लोगों ने प्लेन को हाईजैका किया है और इसे ईरान की तरफ ले जाया गया है।

यूक्रेनी लोगों को एयरलिफ्ट करने के बजाय विमान में सवार कुछ लोग इसे ईरान ले गए। हमारे तीन अन्य एयरलिफ्ट प्रयास सफल नहीं हो पाए, क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।