बड़ी खबर- विराट कोहली ने छोड़ी कप्तानी... ट्विटर पर दी जानकारी
Image Source- Google

खेल डेस्क। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के खराब फॉर्म के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान बदलने की चर्चा होने लगी है। चर्चा है कि रोहित शर्मा को कप्तान की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसी जानकारी है कि वर्ल्डकप के बाद कोहली कप्तानी छोड़कर अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करेंगे।

खबर के मुताबिक कोहली ने इसको लेकर टीम मैनेजमेंट के साथ ही रोहित से भी बातचीत की है। कोहली अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहते हैं। ऐसे में वह भी धोनी के नक्शे कदम पर चलेंगे। धोनी ने भी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए टेस्ट की कप्तानी कोहली को सौंपी थी। अब कोहली भी ऐसा करने जा रहे हैं। उन्होंने रोहित के साथ कप्तानी की जिम्मेदारी बांटने का फैसला किया है।

 कप्तानी के चलते कोहली की बल्लेबाजी पर असर

तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के दबाव के चलते विराट कोहली की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है। कोहली ने टेस्ट में अपना आखिरी शतक 2019 नवंबर में बनाया था। कोहली को भी लगता है कि सभी फॉर्मेट में उनकी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने के लिए उस पर फोकस करने की जरूरत है।

See also  सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर BJP की चुटकी, देखें 7 सेकंड का यह VIDEO

रोहित की कप्तानी में जीते हैं पांच बार खिताब

रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीते हैं। ऐसे में कोहली की कप्तानी छोड़ने पर रोहित की दावेदारी मजबूत होगी। रोहित अभी वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं।

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ज्यादा सफल

वनडे और टी-20 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम इंडिया को सफलता रोहित की कप्तानी में ज्यादा मिली है। रोहित की कप्तानी में वनडे में सफलता प्रतिशत 80 है, जबकि विराट की कप्तानी में टीम 70.43 प्रतिशत मैच जीतने में सफल हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।