रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान विधानसभा के विशेष सत्र के संबंध में जानकारी दी। कृषि मंत्री ने राज्यपाल से बातचीत के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि सरकार किस तरह से नया कानून लाना चाहती है। इसमें और क्या-क्या प्रावधान करना चाहती है। सूत्रों की माने तो राज्यपाल से मुलाकात के बाद ऐसी उम्मीद है कि विशेष सत्र जल्द बुलाया जा सकता है।

रायपुर में मीडिया को इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अहम बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश किसानों पर केंद्र के कानून से पड़ने वाले कुप्रभाव को दूर करने सरकार नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में राज्यपाल ने जानकारी मांगी थी। उन्हें इस संबंध में अवगत कराया गया है।

ऐसी संभावना है 27 और 28 अक्टूबर को विधानसभा का यह विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। इसे लेकर एक फाइल राज्यपाल को भेजी गई है। मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि शासन और राजभवन के बीच संवाद की प्रक्रिया चलती रहती है। जो जानकारियां मांगी जाती हैं, उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। कहीं भी टकराव जैसी कोई बात नहीं है।

See also  कांग्रेस नेताओं ने ईडी से की अंतागढ़ मामले की शिकायत

कानून का ड्राफ्ट तैयार है

ऐसी जानकारी मिली है कि प्रदेश में नए कृषि कानून को ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसे विधानसभा में पेश करने की तैयारी है। इसकी जानकारी राज्यपाल के पास भेजी है। इस ड्राफ्ट में श्रम कानून, फार्मिंग का बिल, मंडी के नियमों को शामिल किया गया है। सभी वर्गों को साथ रखकर ड्राफ्ट तैयार किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।