मुंबई। महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शनिवार को ऐलान किया है कि प्रदेश में सोमवार से सभी धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा। पूर्व में तमाम राजनीतिक विरोध के बावजूद धर्मस्थलों को ना खोलने वाली उद्धव सरकार ने अब सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी है। इसके अलावा सरकार ने यह भी कहा है कि वह राज्य में स्कूलों को खोलने पर विचार कर रही है।

उद्धव ने कहा, ‘हम सभी एहतियाती कदम उठाते हुए दिवाली बाद स्‍कूल फिर से खोलने पर विचार कर रहे हैं। धार्मिक स्‍थलों को भी खोलने की मंजूरी दी जाएगी। सोमवार से सभी धर्मस्थल खोले जा रहे हैं।’

प्रदूषण और कोरोना के रिश्ते पर बोलते हुए उद्धव ने कहा, ‘प्रदूषण से कोरोना का असर बढ़ सकता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे पटाखे और अतिशबाजी चलाने की जगह मिट्टी के दीये जलाएं। दिवाली के बाद 15 दिन अहम होंगे, हमें सावधान रहना होगा ताकि फिर से लॉकडाउन लगाने की नौबत न आए।

See also  Bastar Lok Sabha Election 2024: बस्तर लोकसभा चुनाव का उत्साह, मतदान कर्मियों को गुलाब का फूल देकर किया जा रहा रवाना

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।