रायपुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर ने स्वच्छता के मामले में एक बार फिर उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार ने कचरा मुक्त शहरों की सूची में अम्बिकापुर को 5 स्टार रेटिंग दी है। वहीं, राज्य के नौ शहरी क्षेत्रों को थ्री स्टार और पांच क्षेत्रों को वन स्टार की रेटिंग मिली है। वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर कचरा मुक्त शहरों की सूची में अपनी जगह बनाने में फिर फिसड्डी साबित हुआ।


केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय द्वारा जारी सूची में अम्बिकापुर ने देशभर के टॉप छह शहरों में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में भी अम्बिकापुर शहर को देशभर में प्रथम स्थान मिला था। वहीं अम्बिकापुर देश का पहला शहर है जहां गार्बेज कैफे शुरू किया गया है। गार्बेज कैफे में प्लास्टिक कचरे के बदले मुफ्त भोजन दिया जाता है।


कचरा मुक्त शहरों की सूची में थ्री स्टार प्राप्त करने वाले प्रदेश के शहरों में बारसूर, भिलाई नगर, बिलासपुर, जशपुर नगर, नरहरपुर, पाटन, रायगढ़, राजनांदगांव, और सरगवां शामिल हैं। वहीं, बरमकेला, बेरला, चिखलाकसा, कटघोरा, पखांजूर को वन स्टार मिला है।

See also  इस राजकुमारी के रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, जानें कहां की राजकुमारी है "ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।