वाशिंगटन। (US Presidential Election 2020) अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत हार को लेकर अब तक का सबसे बड़ा सट्टा लग चुका है। आज हो रहे मतदान पर पूरी दुनिया की निगाह लगी हुई है।

हालांकि इस चुनाव ( US Presidential Election 2020 ) का परिणाम आने में कुछ देर लग सकती है, लेकिन, डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन और रिपब्लिकन प्रत्‍याशी डोनाल्‍ड ट्रंप में से कौन इस चुनाव में बाजी मारकर सत्‍ता पर काबिज होगा इस पर दुनियाभर की नजर लगी हुई है।

अमेरिकी चुनाव में लगा रिकॉर्ड सट्टा

ब्रिटिश बैटिंग कंपनी लाडब्रोक्‍स कंपनी के प्रमुख मैथ्‍यू शैडिक की मानें तो इस बार ( US Presidential Election 2020 ) चुनाव में रिकॉर्ड सट्टा लगा है। इस बार अमेरिकी चुनाव ( US Presidential Election 2020 ) में लगे सट्टे में बिडेन की जीत की 65 फीसद जबकि ट्रंप की जीत पर करीब 35 सट्टा लगा है।

ब्रिटेन के इंटरनेट बेटफेयर एक्सचेंज की मानें तो अमेरिकी चुनाव में लगने वाला ये इतिहास का सबसे बड़ा सट्टा है। इतना ही नहीं इस बार इसमें शामिल होने वालों की मानों होड़ सी लगी है। हर कोई अमेरिकी राष्‍ट्रपति के नाम पर बाजी लगाने के लिए आतुर दिखाई दे रहा है।

See also  40 साल से ज्यादा के कर्मचारियों को रिटायर कर रही होंडा, भारत में हैं कुल 7000 से ज़्यादा स्थायी कर्मचारी

जो बिडेन पर ज्यादा दांव

उनका मानना है कि पूरी दुनिया में इस चुनाव के अंत तक करीब एक अरब पाउंड का सट्टा लग चुका होगा। उनका ये भी मानना है कि इन सट्टेबाजों की पहली पसंद डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्‍याशी जो बिडेन हैं। उनके नाम पर सबसे अधिक सट्टा लगाया गया है। वहीं बीते कुछ दिनों पर यदि गौर करें तो ट्रंप के जीतने की उम्‍मीद बढ़ी है। अमेरिकी चुनाव ( US Presidential Election 2020 ) में होने वाली ऑनलाइन सट्टेबाजी पहली बार इतनी बड़ी दिखाई दे रही है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर ने लाडब्रोक्‍स कोरल ग्रुप के हवाले से लिखा है कि 24 फीसद मानते हैं कि मंगलवार को मतदान के बाद ही विजेताका नाम घोषित कर दिया जाएगा, जबकि 35 फीसद बुधवार और 31 फीसद मानते हैं कि 5 नवंबर के बाद विजेता का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

मैथ्‍यू का ये भी कहना है कि पेनसिल्‍वेनिया का परिणाम आने में कुछ समय जरूर लग सकता है। उनकी निगाह में इस बार चुनाव पर लगा सट्टा पहले के मुकाबले कहीं अधिक बड़ा और व्‍यापक है।

See also  IAS Transfer: आईएएस अधिकारियों का तबादला, बदले गए जनसंपर्क आयुक्त, देखें पूरी लिस्ट…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।