लोगों में डर और चिंता का माहौल, इसलिए एंबुलेंस का सायरन न बजाएं' इस राज्य ने जारी किया आदेश

टीआरपी डेस्क। कोरोना के दौर में लोगों के अंदर वैसे ही डर और चिंता का माहौल है, ऐसे में एंबुलेंस का सायरन बजाकर उसे और न बढ़ाया जाए। लॉकडाउन की वजह से सड़कें खाली भी हैं, इसलिए सायरन न बजाए जाएं। अगर कहीं ट्रैफिक हो तो वहीं सायरन बजाना चाहिए। यह आदेश मणिपुर सरकार ने बुधवार को जारी किया।

सरकार की तरफ से जारी आदेश में सभी सीएमओ, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, सभी प्राइवेट अस्पतालों और प्राइवेट एंबुलेंस सर्विस देने वाली एजेंसियों से अपील करते हुए लिखा गया है कि एंबुलेंस का सायरन बंद ही रहना चाहिए ताकि लोगों में डर और चिंता के माहौल को कम किया जा सके।”

इस आदेश में ये भी कहा गया है कि अभी सड़कें खाली हैं। कहीं ट्रैफिक भी नहीं है, इसलिए भी सायरन बजाने की जरूरत नहीं है। लेकिन कहीं ट्रैफिक मिलता है तो सायरन बजाना चाहिए।

मणिपुर में भी संक्रमण अब बढ़ रहा है। वहां के कुछ जिलों में 28 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वहां के 10 जिलों में संक्रमण दर 10% से ज्यादा है।

See also  कोरबा में मिले सबसे ज्यादा 257 कोरोना संक्रमित, 1165 मरीज हुए स्वस्थ
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।