तमिलनाडु
image source : google

टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु में लॉकडाउन को और कुछ ढील के साथ 19 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार होटल और चाय की दुकानें 50% ग्राहकों के साथ चल सकती हैं। वहीं 50% बैठने की क्षमता के साथ इंट्राडिस्ट्रिक्ट और अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन की अनुमति होगी। इसके साथ ही धार्मिक स्थानों को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि किसी भी तरह के त्यौहारों की इजाजत नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े: lockdown extended: तमिलनाडु में 7 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन…जानिए क्या है पाबंदियां, किन्हें मिलेगी छूट

वहीं सरकार ने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक और खेल संबंधित सभाओं और स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों, बार, स्विमिंग पूल और चिड़ियाघरों के फिर से खुलने पर प्रतिबंध 19 जुलाई तक जारी रहेंगे। विवाह कार्यक्रमों में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कारों में 20 लोगों को हिस्सा लेने की अनुमति होगी।

See also  लोगों का दबाव आया काम... प्रधानमंत्री को कहना पड़ा नगरनार स्टील प्लांट बस्तर के आदिवासियों का है- सीएम बघेल

इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, थिएटर, बार, स्विमिंग पूल, चिड़ियाघर बंद रहेंगे। इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट (पुडुचेरी को छोड़कर) और सामाजिक/राजनीतिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद रहेंगे। वहीं पुडुचेरी के लिए बसों का संचालन जारी रहेगा। जिन दुकानों और अन्य गतिविधियों को रात 8 बजे तक अनुमति दी गई थी, उन्हें रात 9 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़े:  अगले कुछ घंटों में भीषण चक्रवात बन जाएगा Yaas, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और तमिलनाडु सहित कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी

गौरतलब है कि इससे पहले दो जुलाई को तमिलनाडु सरकार राज्य में लागू लॉकडाउन को कई सारी छूट के साथ 12 जुलाई तक बढ़ाया था। तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,039 नए मामले दर्ज किए गए और 69 मौतों के साथ कुल मामलों की संख्या 25.13 लाख हो गई है।

बता दें, तमिलनाडु में कुल मौतों का आंकड़ा 33,322 हो चुका है। इस बीच कई जिलों में टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए गए हैं क्योंकि उनके पास स्टॉक नहीं था। वहीं शुक्रवार की सुबह राज्य में वैक्सीन की लगभग 50,000 खुराकें थीं और शाम तक राज्य ने 46,812 लोगों को टीका लगाया था।
वहीं राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर और टीके लगाने की मांग की। शुक्रवार को राज्य के तीन पश्चिमी जिलों कोयंबटूर, इरोड और सलेम में सबसे अधिक मामले दर्ज किए। हालांकि इनमें से प्रत्येक जिले में मामलों में लगातार गिरावट आई है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।