वाशिंगटन। Kisan Rally किसानों ट्रैक्टर परेड के समर्थन America अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में Khalistani flags खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान खालिस्तानी झंडे भी लहराए गए।

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों के एक जत्थे ने लाल किला परिसर पहुंचकर अपना झंडा लहरा दिया है।

भारत विरोधी नारे

किसानों के समर्थन के नाम पर अमेरिका में प्रदर्शन किया जा रहा है। भीड़ में कई लोगों के हाथों में ‘खालिस्तान’ के झंडे भी थे। इस दौरान भारत विरोधी नारे भी लगाए गए।

एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि हम हर साल 26 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन इस साल हम भारत में किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। करीब एक महीने पहले भी वाशिंगटन में खालिस्तानी झंडे लहराए गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।