तीरंदाजी विश्व कप
तीरंदाजी विश्व कप: पति-पत्नी की इस जोड़ी ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण पदक

टीआरपी डेस्क। अतनु दास और उनकी पत्नी दीपिका कुमारी ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप की मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से हराकर भारत को टूर्नामेंट में तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

यह भी पढ़ें: नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, हुक्का बार में भी दबिश, भारी मात्रा में टेबलेट, इंजेक्शन्स और गांजा बरामद

इससे पहले दीपिका, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेक्सिको पर 5-1 की आसान जीत से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला रिकर्व टीम पिछले हफ्ते ओलंपिक क्वालीफाई करने से चूक गई थी और इस स्वर्ण पदक से उसने इस निराशा को कम करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा: हांगकांग में एक के बाद एक 16 जहाज जलकर खाक, आग पर काबू पाने में लगी छह घंटे की कड़ी मशक्कत

दीपिका ने महिला टीम को इस साल विश्व कप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने की अगुआई की। बता दें कि शनिवार को अभिषेक वर्मा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।