टीआरपी डेस्क। कोरबा में पदस्थ एएसआई विभव तिवारी ने व्यायाम के जरिए अपना वजन 48 किलो कम किया है। करीब 8-9 माह पहले तक उनका वजन 150 किलो और कमर 53 इंच थी।

अपनी सेहत को लेकर एएसआई तिवारी संजीदा हुए। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने रोज 12 किमी पैदल चलकर और व्यायाम के जरिए अपना वजन 102 किलो और कमर 42 इंच किया है। उन्होंने वजन कम करने के दौरान नियमित वर्कआउट, सहीं खान-पान और संतुलित दिनचर्या पर ध्यान दिया।

एएसआई विभव तिवारी के पूर्व और वर्तमान स्वरूप में हुए परिवर्तन और उनके फिटनेस से आईजी रतनलाल डांगी काफी प्रभावित हुए। आईजी डांगी ने एएसआई विभव तिवारी को 2 हजार रुपए का पुरस्कार भी दिया।

बता दें कि आईजी रतनलाल डांगी पुलिसिंग के अलावा सोशल मीडिया में युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। उनसे ही प्रभावित होकर पुलिस विभाग के कर्मचारी व्यायाम के जरिए वजन घटा रहे हैं। पिछले दिनों एक पुलिस कर्मी द्वारा 15 किलो वजन घटाने पर भी आईजी डांगी ने उन्हें नगद इनाम दिया था।

See also  खत्म हुई कैबिनेट बैठक, स्टील उद्योगों को राहत देने लिया गया ये फैसला
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।