रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार देर रात कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने से कविता नगर, अवंति विहार क्षेत्र (Containment zone in raipur) को सील करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कैपिटल पैलेस के समीप कोरोना पीड़ित युवती को शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँची। जिसके बाद शनिवार को नगर निगम की टीम क्षेत्र को सील करने की तैयारी में है। सीलबंद इलाके में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी साथ ही सभी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को भी सुनिश्चित किया जाएगा। पूरे इलाके को कंटेंमेंट जोन (Containment zone in raipur) घोषित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर लौटा लॉकडाउन, दो दिन बंद रहेंगी दुकानें, सिर्फ आवश्यक सेवा रहेगी बहाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।