टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों की मतगणना में कुछ सीटों पर विशेष तौर पर नजरें जमी हुई हैं। टॉलीगंज भी इसमें से एक ऐसी ही सीट है, जहां से बीजेपी की तरफ से केद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनाव मैदान में हैं। यहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप बिस्वास फिलहाल अच्छी खासी बढ़त हासिल कर ली है। ताजा अपडेट के मुताबिक उन्होंने करीब 37 हजार वोट से बढ़त बना ली है। 

टॉलीगंज में TMC के अरूप बिस्वास को अभी तक कुल 73 हजार 754 वोट मिले हैं। वहीं बाबुल सुप्रियो के खाते में 36 हजार 496 वोट आए हैं। वहीं सीपीएम के देबदूत घोष को 27 हजार 830 वोट मिले हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।